1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 10 साल की बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार, 4 साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी

10 साल की बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार, 4 साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 05:52 pm IST

अधिकारी ने कहा कि पुलिस जब वहां पहुंची तो लड़की ने उन्हें बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है।

Father Rape Daughter, Daughter Raped, Father Arrested, Mumbai Father Rape Daughter- India TV Hindi
मुंबई के वकोला इलाके में अपने घर में 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक अधिकारी द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंबई के वकोला इलाके में अपने घर में 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि 40 साल का आरोपी और उसकी पत्नी बीते 4 सालों से अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जहां बेटी के साथ मुंबई में रह रहा था, वहीं उसकी पत्नी गुजरात के सूरत में रह रही थी।

‘लड़की ने पिता पर लगाया रेप का आरोप’

अधिकारी ने बताया कि वकोला पुलिस को शुक्रवार को सायन अस्पताल से फोन आया, जिसमें एक नाबालिग लड़की से रेप की जानकारी उसे दी गई। उन्होंने बताया कि लड़की की मां उसे लेकर अस्पताल आई थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस जब वहां पहुंची तो लड़की ने उन्हें बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कुछ दिनों पहले उसके पास रहने के लिए सूरत आई थी।

‘सायन अस्पताल में हुई रेप की पुष्टि’
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे डॉक्टर के पास दिखाने के लिए ले गई, लेकिन उन्हें वहां इसकी वजह समझ में नहीं आई। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला अपनी बेटी को वापस मुंबई लेकर आई और उसे सायन अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की एक अदालत ने आरोपी को 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।