1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. घर जा रही लड़की को बाइक पर किया किडनैप, खेत में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

घर जा रही लड़की को बाइक पर किया किडनैप, खेत में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 11:06 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 11:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 2 युवकों द्वारा एक नाबालिग का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है।

Teenage Rape, Teenage Rape Noida, Teenage Gangrape, Teenage Gangrape Noida- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 2 युवकों द्वारा एक नाबालिग का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। Image Source : INDIA TV

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 2 युवकों द्वारा एक नाबालिग का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ गुरुवार की देर रात 2 युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों, राकेश और अर्जुन को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं।

‘रात को अपने खेत से घर जा रही थी नाबालिग’

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव मैं रहने वाली किशोरी बीती रात को अपने खेत से घर जा रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले राकेश तथा अर्जुन नामक दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। दोनों ने किशोरी को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया, तथा उसे खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। 

‘आरोपी राकेश और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया’
वृंदा शुक्ला ने कहा कि देर रात को उसके परिजन थाना रबूपुरा पहुंचे, तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी राकेश और अर्जुन को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। रबूपुरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी बेरोजगार हैं जबकि पीड़िता के पिता किसान हैं।

‘दादरी गैंगरेप के आरोपियों की भी हुई गिरफ्तारी’
बता दें कि शुक्रवार को ही दादरी पुलिस ने सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में 3 लोगों को पकड़ा, जिनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने इस घटना के बारे में बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय एक छात्रा के साथ 3 दिन पहले 3 लोगों ने गैंगरेप किया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने घटना वाले दिन एक बच्चे के जरिए छात्रा को बुलाया था, तथा उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को शक्रवार को अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।