1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 22 हजार लोगों को चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था निशाना

22 हजार लोगों को चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 06:23 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 06:23 pm IST

मुंबई पुलिस ने रविवार को एक 32 वर्षीय शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करता था। 

22 हजार लोगों को चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था निशाना- India TV Hindi
22 हजार लोगों को चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था निशाना

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई पुलिस ने रविवार को एक 32 वर्षीय शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करता था। आरोपी के निशाने पर ज्यादातर महिलाएं होती थीं। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किया गया 32 वर्षीय शातिर ठग लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करता था। उनके पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब 22 हजार लोगों को ठग चुका है। उसने करीब 70 लाख रुपये की ठगी है। वह सभी से थोड़े-थोड़े रुपये ठगता था। लेकिन, रविवार को मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।