1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Gurugram: गुरुग्राम में हुई हत्या की वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Gurugram: गुरुग्राम में हुई हत्या की वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

 Published : Oct 30, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 02:32 pm IST

Gurugram: गुरुग्राम में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 40 साल की आयु के प्रॉपर्टी डीलर को कार से आए हमलावरों ने गोली मार दी और फरार हो गए। मृतक उस समय चार मंजिला मकान में सो रहा था।

Firing in Gurugram- India TV Hindi
Firing in Gurugram Image Source : FILE

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-22 में रविवार तड़के 40 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी धर्मेश यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित अपने निमार्णाधीन चार मंजिला घर में सो रहा था, जब कुछ हमलावर कथित तौर पर एक स्विफ्ट कार में आए, उसे प्वाइंट ब्लैंक-रेंज से गोली मार दी और मौके से भाग गए। घटना के तुरंत बाद एक मजदूर ने गुरुग्राम के सेक्टर-21 में रहने वाले मृतक के परिवार को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बाद में परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस के आला पुलिस अधिकारी, पालम विहार थाने की टीम क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंची।

हत्यारों का नहीं मिला सुराग, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

मृतक के परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि उन्हें हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्हें किसी पर शक नहीं है क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। डीसीपी (पश्चिम) दीपक सहारन ने कहा, हमें आरोपियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। एक जांच दल फरार अपराधियों के बारे में अधिक जानकारी एकत्र करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रहा है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।