1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुजफ्फरनगर: 9 साल की मासूम को मारने की कोशिश, सौतेली मां ने बक्से में किया बंद

मुजफ्फरनगर: 9 साल की मासूम को मारने की कोशिश, सौतेली मां ने बक्से में किया बंद

 Published : Nov 29, 2022 01:33 pm IST,  Updated : Nov 29, 2022 01:33 pm IST

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी दक्षिण इलाके में एक नौ साल की बच्ची की उसकी सौतेली मां ने हत्या करने की कोशिश की। बच्ची की सौतेली मां शिल्पी ने कथित तौर पर राधिका(बच्ची) को मारने के इरादे से एक बक्से में बंद कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता पर भी एक प्रश्नचिन्ह लगा दिया। मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी दक्षिण इलाके में एक नौ साल की बच्ची की उसकी सौतेली मां ने हत्या करने की कोशिश की। बच्ची की सौतेली मां शिल्पी ने कथित तौर पर राधिका(बच्ची) को मारने के इरादे से एक बक्से में बंद कर दिया। हालांकि, इस घटना में बच्ची को कुछ नहीं हुआ, उसे सकुशल बचा लिया गया। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्‍या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। 

'बक्से में बेहोशी की हालत में मिली बच्ची' 

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोनू शर्मा की बेटी राधिका सोमवार शाम को अचानक लापता हो गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचने मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच के दौरान पुलिस ने उनके ही घर से बच्ची को एक बक्से से बरामद किया। उन्होंने कहा कि बच्ची बेहोशी की हालत में थी। जब बच्ची होश में आई तो उसने बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से में बंद कर दिया था। 

बच्ची के पिता ने पहली पत्नी को तलाक देकर शिल्पी से की थी शादी

पुलिस ने इस सिलसिले में सौतेली मां शिल्पी के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी शिल्पी को अब तक अरेस्ट नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शिल्पी से शादी की थी पर उनकी नौ साल की बेटी राधिका उनके साथ रह रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।