1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पालतू कुत्ते को डांट रहा था पड़ोसी, गलतफहमी के शिकार शख्स ने फेंका तेजाब

पालतू कुत्ते को डांट रहा था पड़ोसी, गलतफहमी के शिकार शख्स ने फेंका तेजाब

 Published : Dec 05, 2023 10:31 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 10:31 pm IST

सुंदर राज अपने पालतू कुत्ते को डांट रहे थे, जो काफी देर से भौंक रहा था। इस दौरान जेम्स को लगा कि वह अपने कुत्ते को नहीं, बल्कि उसे डांट रहा है। इस बात पर गुस्से में आकर जेम्स अपने घर से तेजाब ले आया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

चिक्कमगलुरु: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक व्यक्ति ने गलतफहमी में आकर अपने पड़ोसी पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुंदर राज का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है। आरोपी पड़ोसी की पहचान जेम्स के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुंदर राज और जेम्स के बीच अनबन चल रही थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, सुंदर राज अपने पालतू कुत्ते को डांट रहे थे, जो काफी देर से भौंक रहा था। इस दौरान जेम्स को लगा कि वह अपने कुत्ते को नहीं, बल्कि उसे डांट रहा है। इस बात पर गुस्से में आकर जेम्स अपने घर से तेजाब लाया और सुंदर राज के चेहरे पर फेंक दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हमले में सुंदर राज की बाईं आंख पर गंभीर चोटें आईं। उनका शिवमोग्गा शहर के मेगन अस्पताल में इलाज चल रहा है। एन.आर. पुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।