1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार, 18 जुलाई को मिला था शव

नोएडा में हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार, 18 जुलाई को मिला था शव

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 09:15 pm IST

यहां थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम फलैदा में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तथा जीजा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा में हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार, 18 जुलाई को मिला था शव- India TV Hindi
नोएडा में हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार, 18 जुलाई को मिला था शव Image Source : FILE

नोएडा: यहां थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम फलैदा में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तथा जीजा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को ग्राम फलैदा के पास प्रवीण नामक युवक का लहूलुहान शव पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि प्रवीण रात को घर से किसी से अपने उधार के पैसे मांगने के लिए कहकर निकला था और उसका शव सुबह मिला।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रवीण की पत्नी ने घटना वाले दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने प्रवीण के बहनोई बलवीर उर्फ बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि अवैध संबंधों के कारण एवं प्रवीण की संपत्ति हथियाने की नीयत से उसने उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बलवीर से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बलवीर, मृतक प्रवीण की पत्नी, मोनू शर्मा, नरेश कुमार और गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।