1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में NSCN-KYA शिविर का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गोला, बारूद और हथियार बरामद

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में NSCN-KYA शिविर का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गोला, बारूद और हथियार बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2022 10:34 am IST,  Updated : Mar 20, 2022 10:34 am IST

ऑपरेशन को भारतीय सेना की 14 राजपूत रेजिमेंट और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर अंजाम दिया । सुरक्षाबलों ने इस शिविर से एक मैगजीन के साथ एक AK-47 राइफल, 50 राउंड गोला बारूद, 6 डेटोनेटर, 3 प्लास्टिक विस्फोटक और संदिग्ध विस्फोटक पाउडर बरामद किया।    

NSCN-KYA camp busted in Arunachal Pradesh's Changlang- India TV Hindi
NSCN-KYA camp busted in Arunachal Pradesh's Changlang Image Source : ANI

Highlights

  • चांगलांग में NSCN-KYA शिविर का भंडाफोड़
  • भारी मात्रा में गोला, बारूद और हथियार बरामद
  • चांगलांग, तिरप, लोंगडिंग में NSCN के कई समूह सक्रीय- SP

चांगलांग: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले में शनिवार को नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN-KYA) के विद्रोही शिविर का सेना और पुलिस ने मिलकर भंडाफोड़ किया और कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए । ऑपरेशन को भारतीय सेना की 14 राजपूत रेजिमेंट और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर अंजाम दिया । सुरक्षाबलों ने इस शिविर से एक मैगजीन के साथ एक AK-47 राइफल, 50 राउंड गोला बारूद, 6 डेटोनेटर, 3 प्लास्टिक विस्फोटक और संदिग्ध विस्फोटक पाउडर बरामद किया।    

चांगलांग ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) मिहिन गैम्बो ने बाता- '14 राजपूत रेजिमेंट और अरुणाचल प्रदेश पुलिस 17 मार्च से मियाओ-विजयनगर रोड के 22 मील क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चला रही है। इस दौरान NSCN-KYA विद्रोहियों के एक शिविर का भंडफोड़ किया है।'  

पुलिस अधीक्षक ने बताया- 'हमने इलाके से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया है । सैनिकों के इलाके में पहुंचने से पहले विद्रोही इलाके से भाग चुके थे। चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग ज़िलों में NSCN के कई समूह अभी भी सक्रीय हैं। इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।