1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: पहलवानों के बीच खूनी झड़प एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली: पहलवानों के बीच खूनी झड़प एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 Reported By: Jatin Sharma
 Published : May 05, 2021 04:30 pm IST,  Updated : May 05, 2021 04:30 pm IST

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक पहलवान की मौत हो गई।

दिल्ली: पहलवानों के बीच खूनी झड़प एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस- India TV Hindi
दिल्ली: पहलवानों के बीच खूनी झड़प एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक पहलवान की मौत हो गई। यह घटना मॉडल टाउन छाना क्षेत्र में छत्रसाल स्टेडियम के पास की है। यहां पहलवानों के दो गुटों में खूनी झड़प हुई, जिसके एक 25 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई। मृतक का नाम सागर है।

पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने FIR में किसी को नामजद नहीं किया है। हालांकि, पुलिस को कई लोगों पर शक है, जिनसे पूछताछ भी की गई है। FIR के अनुसार, झगड़े के समय पहलवान सुशील कुमार वहां मौजूद था। सुशील कुमार और उसके साथियों पर पुलिस को संदेह है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को 11 बजे के करीब यह घटना हुई और उस वक्त पहलवान सुशील कुमार वहीं मौजूद था। हालांकि, उसका नाम FIR में आरोपी वाले कॉलम में नहीं नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन की विवाद का एंगल भी इसमें निकल कर आ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।