1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गर्भवती पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की जान ली

गर्भवती पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की जान ली

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 11:20 pm IST

सीकर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंह सिंगला ने बताया कि भैरुंपुरा जागीर गांव में गर्भवती महिला सरोज बलाई (27) ने मंगलवार को अपने पति महावीर बलाई (30) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational image Image Source : INDIA TV

सीकर. सीकर के धोद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गर्भवती महिला ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे गाड़ दिया। सीकर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंह सिंगला ने बताया कि भैरुंपुरा जागीर गांव में गर्भवती महिला सरोज बलाई (27) ने मंगलवार को अपने पति महावीर बलाई (30) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने पति का शव घर के पीछे गाड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को हत्या के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला पति के विवाहेतर संबंध से नाराज थी। इसका पता चलने पर महिला ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या कर दी। धोद थाना के पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी महिला सरोज नौ महीने की गर्भवती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।