1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चित्रकूट: जंगल में भैंस चराने गई 12 साल की बच्ची से रेप, आरोपी फरार

चित्रकूट: जंगल में भैंस चराने गई 12 साल की बच्ची से रेप, आरोपी फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 11:36 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 11:36 am IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में जानवर चराने गई 12 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया।

Chitrakoot Rape, Rape of 12 Years Old, Rape, Minor Rape, Rape in Chitrakoot- India TV Hindi
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में जानवर चराने गई 12 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने कथित रूप से रेप किया। Image Source : INDIA TV

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में जानवर चराने गई 12 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की एक बच्ची जंगल में अपनी भैंस चराने गई थी, तभी जंगल में पहले से मौजूद उसी गांव का युवक लाला केवट (20) उसे जबरदस्ती नाले में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की।

आरोपी ने लड़की को दी जान से मारने की धमकी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी किसी को घटना के बारे में बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। काफी देर बाद घर पहुंची लड़की की हालत देखकर उसके परिजन ने उससे पूछताछ की, तब लड़की ने पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के पिता ने आरोपी के तहत नामजद रिपोर्ट लिखाई। जानकारी के मुताबिक, मऊ थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

17 मई को मऊ में हुआ था एक और रेप
सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक वारदात के बाद से गांव से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रविवार को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले बीती 17 मई को भी इसी थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ भी रेप की घटना सामने आई थी। मऊ थाना क्षेत्र में एक महीने के अंदर इस तरह की दूसरी वारदात सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।