1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Shahjahanpur: स्कूल मैनेजर के पति ने टीचर को रेप के बाद किया किडनैप, तलाश में जुट गईं पुलिस ने चार टीमें

Shahjahanpur: स्कूल मैनेजर के पति ने टीचर को रेप के बाद किया किडनैप, तलाश में जुट गईं पुलिस ने चार टीमें

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 29, 2022 05:23 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 05:23 pm IST

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक स्कूल की मैनेजर के पति ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसका अपहरण कर लिया।Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक स्कूल की मैनेजर के पति ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर के साथ कथित तौर पर बलात्कार

Police form four teams to find the kidnapped teacher- India TV Hindi
Police form four teams to find the kidnapped teacher Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • शाहजहांपुर में स्कूल टीचर के साथ हुआ बलात्कार
  • स्कूल की मैनेजर के पति के ऊपर लगे संगीन आरोप
  • रेप के बाद आरोपी ने टीचर का किया अपहरण

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक स्कूल की मैनेजर के पति ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसका अपहरण कर लिया। अब इस मामले में टीचर को खोजने के लिए यूपी पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि टीचर की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही शिक्षिका को ढूंढ लेगी। इस बीच, पीड़िता के पिता ने यौन शोषण के दो वीडियो सामने आने का दावा किया है। 

काम के बहाने होटल में किया रेप, बनाया वीडियो

बाजपेई ने गुरुवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया था कि तिलहर क्षेत्र में एक स्कूल की प्रबंधक सुनीता के पति वीरेश शर्मा ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 22 साल की टीचर को स्कूल से जुड़े काम के बहाने शाहजहांपुर लेजाकर वहां एक होटल में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा ने पीड़िता को कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह न सिर्फ दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा, बल्कि उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देगा। 

FIR होने के बाद टीचर को घर से अगवा किया 
बाजपेई के अनुसार, पीड़ित टीचर ने आरोप लगाया है कि शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में आरोप लगाय गया है कि पीड़िता ने जब दो दिन पहले अपने परिजनों को सारी बात बताई और वे शिकायत दर्ज कराने गए तो आरोपी ने उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया। बाजपेयी के मुताबिक, इसके बाद परिजनों ने बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन आरोप है कि घटनाक्रम की जानकारी होने पर आरोपी ने पीड़िता को उसके घर से अगवा करवा लिया।

पीड़िता के पिता ने मंत्री से लगाई गुहार
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वीरेश शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुराचार), 366 (अपहरण) और 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस बीच, पीड़िता के पिता ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह गुरुवार को तिलहर में खन्ना से मिले थे, जिसके बाद मंत्री ने तिलहर थाना के प्रभारी को तत्काल पीड़िता को खोजने के निर्देश दिए। 

रेप के दो वीडियो आए सामने
पिता ने कहा कि मंत्री के निर्देश के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है। उधर, घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक के बाद एक दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आरोपी और शिक्षिका कथित तौर पर होटल के कमरे में संबंध बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक वीडियो में एक और लड़की की आवाज सुनाई दे रही है और वीडियो जिन लड़कों से बनवाया गया है, वे भी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।