1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 6 महिलाओं को बना रखा था दरिंदगी के लिए गुलाम, गले में स्टील का पट्टा डालकर पिंजरे में रखता था

6 महिलाओं को बना रखा था दरिंदगी के लिए गुलाम, गले में स्टील का पट्टा डालकर पिंजरे में रखता था

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2021 06:22 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 06:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक ऐसा आपराधिक मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि क्या कोई इस कदर भी दरिंदगी पर उतर सकता है।

6 महिलाओं को बना रखा था दरिंदगी के लिए गुलाम, गले में स्टील का पट्टा डालकर पिंजरे में रखता था- India TV Hindi
6 महिलाओं को बना रखा था दरिंदगी के लिए गुलाम, गले में स्टील का पट्टा डालकर पिंजरे में रखता था Image Source : AUSTRALIAN FEDERAL POLICE

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक ऐसा आपराधिक मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि क्या कोई इस कदर भी दरिंदगी पर उतर सकता है। यहां पुलिस ने एक 40 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने घर में छह महिलाओं को सेक्स गुलाम बनाकर रखा हुआ था।

15 घंटे चला छापा

ऑस्ट्रेलिया फेडरल पुलिस ने गुरुवार को ग्रामीण इलाके में बने जेम्स रॉबर्ट डेविस के घर पर छापा मारा। यह घर काफी बड़ी जगह में बना है। पुलिस को यहां कई संदिग्ध चीजें मिलीं। छापे की कार्रवाई में पुलिस को करीब 15 घंटे लग गए। पुलिस ने डेविस पर इंसानों को गुलाम बनाने का आरोप लगाया है। 

6 महिलाओं को बना रखा था सेक्स गुलाम

वहीं, कुल 6 पीड़ितों में से एक पीड़ित महिला ने ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज को बताया कि डेविस ने उनके गले में स्टेनलेस स्टील का पट्टा डालकर मेटल के पिंजड़े में बंद कर दिया था। काफी बड़ी जगह में फैले अपने एक घर में डेविस दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया करता था।

प्रोपर्टी पर लकड़ी के छोटे-छोटे कई हट बने थे

abc.net.au की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविस ने लकड़ी के छोटे-छोटे कई हट बनाए हुए थे। यह मुख्य बिल्डिंग से काफी दूर-दूर थे, जिनमें सिंगल बेड लगाए गए थे। पुलिस को छापे के दौरान चार बॉक्स भी मिले, जिनपर महिलाओं के नाम खुदे थे। इसके अलावा घर से पुलिस को सेक्स से जुड़े कई सारे सामान भी मिले हैं।

आरोपी डिफेंस फोर्स में रह चुका है

गौरतलब है कि डेविस ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस फोर्स में काम कर चुका है। उसने करीब 17 साल तक डिफेंस फोर्स में काम किया। पुलिस के दस्तावेजों के अनुसार, डेविस पर 2012 से 2015 के बीच महिलाओं को गुलाम बनाने के आरोप लगे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीड़ितों को गुमराह किया, शारीरिक, मानसिक और यौन दुर्व्यवहार किया।

महिलाओं से कराता था सेक्स वर्क

पुलिस के अनुसार, डेविस की निगरानी महिलाओं से सेक्स वर्क कराया जाता था और इसके बदले में उन्हें कोई पैसा भी नहीं दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि अगर पीड़ित महिलाएं वहां से निकलने की कोशिश करतीं तो डेविस उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। सबूत के तौर पर पुलिस ने कई फोन, कैमरे और कंप्यूटर जब्त किए हैं।

महिलाओं से कॉन्ट्रैक्ट पर कराए थे हस्ताक्षर

जानकारी के अनुसार, सेक्स गुलाम बनाई गईं महिलाओं से डेविस ने एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करा लिए थे, जिसमें वह कथित तौर पर खुद को अपनी मर्जी से डेविस के हवाले करना घोषित करती हैं। फिलहाल, पुलिस ने कहा कि औपचारिक तौर पर अभी एक पीड़ित के शोषण का आरोप है लेकिन कई और आरोप भी तय हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।