1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Skoda Volkswagen को झटका! FIR रद्द करने को लेकर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Skoda Volkswagen को झटका! FIR रद्द करने को लेकर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 12:55 pm IST

Skoda Volkswagen India की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील ए एम सिंघवी ने कहा कि एनजीटी द्वारा चीट उपकरणों पर निर्माता पर जुर्माना लगाने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के पहले रोक दिए थे और नई एफआईआर भी इसी तरह के आरोपों पर आधारित है।

Skoda Volkswagen India FIR emission cheat devices Supreme Court dismisses appeal । Skoda Volkswagen - India TV Hindi
Skoda Volkswagen को झटका! FIR रद्द करने को लेकर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज Image Source : TWITTER/BARANDBENCH

नई दिल्ली. Skoda Volkswagen India को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी द्वारा दायर की गई उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें यूपी में दर्ज एक FIR को रद्द करवाने की अपील की गई थी। Skoda Volkswagen India पर ये FIR कथित रूप से अपनी कारों में emission cheat डिवाइस इंस्टॉल करने को लेकर की गई थी।

Skoda Volkswagen India की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील ए एम सिंघवी ने कहा कि एनजीटी द्वारा चीट उपकरणों पर निर्माता को लेकर जुर्माना लगाने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के पहले रोक दिए थे और नई एफआईआर भी इसी तरह के आरोपों पर आधारित है। आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अक्टूबर में वोक्सवैगन इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें 10 जुलाई को उसके खिलाफ दर्ज  एफआईआर रद्द करने की मांग की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।