साउथ दिल्ली के संगम विहार थाना की पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक मुन्नालाल की मौत के मामले में बताया है कि पत्नी मंजू और उसके आशिक ने मुन्नालाल की हत्या की सुपारी दी थी। मंजू उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पता चला कि पति की हत्या की खौफनाक साजिश पत्नी मंजू ने रची थी। पहले उसने पति को नींद की गोली खिलाई थी, फिर उसे करंट लगाया था। तब भी मुन्नालाल की मौत नहीं हुई तो उसने रस्सी से गला घोंटकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि मंजू ने पति मुन्नालाल की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी थी और हत्या के सबूत को मिटाने की कोशिश की। पुलिस को शातिर मंजू ने बताया कि चोरों ने उसके पति की हत्या कर दी है। वारदात की रात 20 हजार रुपये मंजू ने आरोपी को वारदात के अंजाम देने के तुरंत बाद दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को संगम विहार थाना के SHO गुरसेवक की टीम गिरफ्तार करने में कामयाब हुई और वारदात में इस्तेमाल रस्सी और अन्य चीज भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने देते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।
पति ने पत्नी को दी थी खौफनाक मौत
एक 62 साल के सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट ने प्रॉपर्टी के पुराने झगड़े को लेकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। उसने हत्या के लिए एक ऐसी तरकीब अपनाई जो उसने इसी सीरीज़ से सीखी थी; उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार को ठिकाने लगा दिया और जांच करने वालों को गुमराह करने की कोशिश की। यह घटना 30 जुलाई को हुई, जब आरोपी कमल सिंह और उनकी पत्नी कोमल सिंह घर पर अकेले थे। उनका बेटा लाइब्रेरी गया था, बेटी ऑफिस गई थी, और घर का काम करने वाला व्यक्ति काम खत्म करके जा चुका था। दोपहर करीब 12:45 बजे, कोमल बालकनी में कपड़े सुखा रही थीं, तभी उनके पति ने पीछे से तलवार से उनके सिर पर वार किया। हालांकि, वार इतना ज़ोरदार नहीं था कि कोमल गिर पड़ें। वह तुरंत चिल्लाईं और छिपने के लिए रसोई की ओर भागीं।
(नवीन कुमार की रिपोर्ट)