1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सोनीपत में जहरीली शराब से करीब 27 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन शांत

सोनीपत में जहरीली शराब से करीब 27 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन शांत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2020 12:05 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 12:05 pm IST

हरियाणा के सोनीपत में जहरीली शराब पीने के कारण दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब पीने से सोनीपत में करीब 27 लोगों की मौत हुई है।

सोनीपत में जहरीली शराब से करीब 27 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन शांत- India TV Hindi
सोनीपत में जहरीली शराब से करीब 27 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन शांत

सोनीपत (हरियाणा): हरियाणा के सोनीपत में जहरीली शराब पीने के कारण दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब पीने से सोनीपत में करीब 27 लोगों की मौत हुई है। लेकिन, फिर भी सोनीपत पुलिस अभी तक मामले में कोई बड़ी और ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। 

आला अधिकारी मीडिया के सामने चुप्पी साधे हुए हैं। वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं, एक शराबी ने बताया कि सस्ते के लालच में यह शराब खरीदते थे। लेकिन, आज दुकान बंद है। उसने बताया कि ठेके के मुकाबले यहां 10 से 20 रुपये सस्ती शराब मिलती थी। नकली शराब का यह खेल परचून की दुकान से चलाया जा रहा था। 

करीब डेढ़ साल से यहां परचून की दुकान से शराब बेची जा रही थी। ऐसे में अब जानकारी मिल रही है कि यहां की शराब पीने से करीब 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि जिन लोगों की मौत हुई है, वह सब सोनीपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 2 किलोमीटर के दायले में स्थित कॉलोनियों के थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।