1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कराई जाएगी फॉरेंसिक जांच

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कराई जाएगी फॉरेंसिक जांच

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 08:54 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 08:54 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में कलिना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) जांच कर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कराई जाएगी फॉरेंसिक जांच Image Source : AP

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में कलिना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) जांच कर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के गृह विभाग द्वारा संचालित एफएसएल के चार अधिकारियों की टीम राजपूत की आत्महत्या से संबंधित सभी चीजें बांद्रा स्थित उनके घर से लेने की प्रक्रिया में है। एफएसएल ने जांच के लिए अभिनेता के स्वाब का नमूना भी लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के घर से मिली वस्तुओं पर फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का है।’’ पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।