1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के नांगलोई इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के नांगलोई इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Mar 01, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 05:37 pm IST

दिल्ली के नांगलोई इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या करने की वारदात सामने आई है। मरने वाले एक व्यक्ति का नाम सलीम है। नांगलोई कैम्प इलाके में सलीम को करीब 5 गोलियां मारी गई।

दिल्ली के नांगलोई इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
दिल्ली के नांगलोई इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या करने की वारदात सामने आई है। मरने वाले एक व्यक्ति का नाम सलीम जबकि दूसरे का नाम ज़ाकिर है। नांगलोई कैम्प इलाके में सलीम को करीब 5 गोलियां मारी गई। मोहम्मद इकराम ने नांगलोई में रहने वाले ज़ाकिर की गोली मारकर हत्या की। मोहम्मद इकराम पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा रईस ने मोबिन और एक अन्य के साथ मिलकर सलीम कुरेशी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सलीम कुरैशी और जाकिर को संजय गांधी अस्पताल में मृत लाया गया। रईस ने हाइवे पैट्रोलिंग स्टाफ (पीएस नांगलोई) पर मौके से भागते समय गोली चलाई जिसके बाद 3 राउंड फायरिंग हुई और अपराधी को पकड़ लिया गया। रईस के पास से 1 पिस्टल, 1 मैगजीन और 2 जिंदा कार्ट्रिज बरामद हुई है।

इसके अलावा दिल्ली में एक अन्य वारदात में जरा सी कहासुनी के बाद एक व्यक्ती की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। दरअसल दिल्ली के डीडीयू अस्पताल से सोमवार को पुलिस को एक केस के मामले में जानकारी मिली जिसमें चाकू से वार करने के बारे में बताया गया। सूरज प्रकाश और चंदर प्रकाश दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें चाकू से चोट की बात कही गई थी। एएसआई सत्यवान उस सूचना पर डीडीयू अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने धारदार हथियार से सूरज प्रकाश सिंह और चंदन प्रकाश पर चोट का उल्लेख किया। 

सूरज प्रकाश सिंह बयान देने के लिए ठीक नही थे इसलिए, चंदन प्रकाश का बयान दर्ज किया गया जिसमें उसने आरोप लगाया था कि काकू (आपराधिक प्रकार का व्यक्ति) अपनी मोटर साइकिल को तेज गति से चला रहा था और शिकायतकर्ता के सामने से गलत तरीके से चलाते हुए जा रहा था। शिकायतकर्ता ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों ने बहस हुई। जिसके बाद काकू ने अपने साथियों को बुलाया, कुछ देर बाद मोनू (यूपी), छोटू मुखबीर और कुछ अन्य मौके पर आए। अपने साथियों को देखते ही काकू ने सूरज प्रकाश सिंह और चंदन प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। 

इस बयान के आधार पर पुलिस स्टेशन बिंदापुर में एक प्राथमिकी दर्ज की और जांच एसआई किशोर कुमार को सौंपी गई। सोमवार को जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की घायल प्रकाश सिंह की डीडीयू अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। उस सूचना पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई छापेमारी कर आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान काकू के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।