1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: 7 साल की मासूम को मौसा ने उतारा मौत के घाट, गला दबाया और शव को गड्ढे में फेंक दिया, सामने आई ये वजह

यूपी: 7 साल की मासूम को मौसा ने उतारा मौत के घाट, गला दबाया और शव को गड्ढे में फेंक दिया, सामने आई ये वजह

 Published : Oct 14, 2023 05:57 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 05:57 pm IST

यूपी के बलरामपुर में एक मौसा ही अपनी भतीजी का कातिल निकला। भतीजी की उम्र महज 7 साल थी। उसका कसूर केवल इतना था कि वह अपने मौसा की लड़की के साथ खेल-खेल में मारपीट कर देती थी।

Crime News- India TV Hindi
मौसा ही निकला कातिल Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 7 साल की बच्ची को उसके ही मौसा ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है। मौसा केवल इस बात से नाराज था कि ये 7 साल की बच्ची, उसकी खुद की बच्ची के साथ खेल-खेल में मारपीट करती थी। इस घटना के बाद से इलाके के लोग हैरान हैं। 

क्या है पूरा मामला?

बलरामपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद से नाराज होकर सात साल की एक बच्ची की उसके मौसा ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि शिया (सात) करीब दो महीने पहले अपनी मां के साथ नोमकोनी स्थित अपने मौसा कर्ण सोनी के घर आई थी और गुरुवार शाम वह खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई और शुक्रवार को बालागंज नहर के पास उसका शव मिला। 

उन्होंने बताया कि लापता लड़की की तलाश के दौरान पुलिस को कुछ चीजें हाथ लगीं, जिसके आधार पर कर्ण सोनी (30) को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि शिया अक्सर खेलते समय कर्ण की बच्ची को मार देती थी जिससे वह नाराज रहता था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गुरुवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही शिया को घुमाने ले गया और बालागंज की नहर के पास सुनसान जगह पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव पानी भरे गड्डे में फेंक दिया। एसपी ने कहा कि हत्यारे की निशानदेही पर लड़की की चप्पल बरामद कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

यूपी: फिलिस्तीन के पक्ष में आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, हमीरपुर में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं कौन सी हैं? जानें टॉप 10 के बारे में 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।