1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: धान की रोपाई के लिए खेत जा रही युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी की सुसाइड, मचा हड़कंप

यूपी: धान की रोपाई के लिए खेत जा रही युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी की सुसाइड, मचा हड़कंप

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 20, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 03:58 pm IST

पीलीभीत में खेत जा रही युवती की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी ने खुद भी सुसाइड कर ली है।

UP News- India TV Hindi
पीलीभीत में बड़ा कांड Image Source : REPRESENTATIVE PIC

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपने घर जाकर खुद भी सुसाइड कर ली। मामला जिले के थाना घुघचिहाई क्षेत्र में मंगलवार सुबह सामने आया।

पुलिस क्या कह रही है?

पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। घुंघचाई थाना पुलिस के अनुसार, घटना ग्राम ज्ञानपुर महोलिया की है। यहां की रहने वाली 18 साल की अर्चना वर्मा अपनी सहेली हिना के साथ सुबह करीब सात बजे धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थी, तभी पहले से रास्ते में ही घात लगाए बैठे मंजीत ने उसे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही घर के अंदर जाकर युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौके से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

यूपी-बिहार में गर्मी और लू का कहर, चार दिन में 117 लोगों की मौत से मचा है हड़कंप

पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित, मंच तक ले जाएंगे थानेदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।