1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2022 12:12 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 04:16 pm IST

शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा घर से बाहर दूर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित गंगापार में देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पीआरओ ने बताया कि प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोग अपने ही घर पर मृत पाए गये है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां रहने वाला एक व्यक्ति खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा घर से बाहर दूर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। शनिवार को घटना की जानकारी हुई।

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि मौके पर वहां के वरिष्ठ अधिकारी, SSP और IG मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया में शव पर धारदार चोट के निशान  हैं और घर पर आग भी लगी थी जिससे तुरंत बुझाया गया था।

उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने घटना की निंदा की है और सरकार से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दु:खद, निन्दनीय व चिन्ताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

ज्ञात हो कि प्रयागराज जनपद में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इससे पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले खागलपुर गांव में 16 अप्रैल को प्रीति तिवारी का गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पति राहुल तिवारी फंदे पर लटका मिला था। सभी के शव घर के भीतर पड़े मिले थे।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।