1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सहारनपुर में पत्रकार की रोड रेज में हत्या, दो गिरफ्तार, आरोपियों पर लगेगा रासुका

सहारनपुर में पत्रकार की रोड रेज में हत्या, दो गिरफ्तार, आरोपियों पर लगेगा रासुका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2022 11:48 am IST,  Updated : Jan 27, 2022 11:50 am IST

बताया जाता है गाड़ी से साइड लगने पर हुए विवाद में मारपीट में सुधीर का मर्डर कर दिया गया और लाश को गड्ढे में फेंककर आरोपी भाग गए थे।

सहारनपुर में पत्रकार की रोड रेज में हत्या, दो गिरफ्तार- India TV Hindi
सहारनपुर में पत्रकार की रोड रेज में हत्या, दो गिरफ्तार Image Source : TWITTER @AKASHTOMARIPS

Highlights

  • योगी सरकार ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने का निर्देश दिया
  • दो आरोपी ज़हांगीर और फ़रमान गिरफ़्तार
  • तीसरे आरोपी मन्नान की तलाश जारी

सहारनपुर: सहारनपुर में पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या को लेकर योगी सरकार सख्त हो गई है। योगी सरकार ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही ज़िला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और कड़ा एक्शन लेने को कहा है। सहारनपुर में रोड रेज में पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है गाड़ी से साइड लगने पर हुए विवाद में मारपीट में सुधीर का मर्डर कर दिया गया और लाश को गड्ढे में फेंककर आरोपी भाग गए थे। इस मामले में दो आरोपी ज़हांगीर और फ़रमान गिरफ़्तार कर लिया गया है वहीं तीसरे आरोपी मन्नान की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।