1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime: संपत्ति के लिए पति की हत्या करवाने वाली महिला गिरफ्तार

Crime: संपत्ति के लिए पति की हत्या करवाने वाली महिला गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2020 09:46 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 09:46 pm IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 57 वर्षीय पति की हत्या कराने के आरोप में एक अधेड़ महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Crime: संपत्ति के लिए पति की हत्या करवाने वाली महिला गिरफ्तार - India TV Hindi
Crime: संपत्ति के लिए पति की हत्या करवाने वाली महिला गिरफ्तार  Image Source : FILE

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 57 वर्षीय पति की हत्या कराने के आरोप में एक अधेड़ महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 50 वर्षीय सरोज ने अपने पति श्रीपाल की गोली मारकर हत्या करवा दी क्योंकि वह खेत सहित अपनी संपत्ति अपनी पत्नी और बच्चों के बजाय अपने भाइयों को देना चाहता था। 

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपने पति की योजना से परेशान होकर, सरोज ने एक व्यक्ति से अपने पति को मारने के लिए कहा और इसके लिए उसे एक लाख रुपये देने का वादा किया। सिंह ने कहा, "दंपति डिबाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुर गांव में रहते थे। श्रीपाल के अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक दिव्यांग बेटे के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। वह खेत सहित अपनी सारी संपत्ति अपने भाइयों को देना चाहते थे।" 

अधिकारी ने कहा कि पति के फैसले से नाराज होकर, सरोज ने अपने गांव के एक व्यक्ति से संपर्क कर उसकी हत्या की साजिश रची। श्रीपाल का शव 15 जुलाई की सुबह उसके खेत में मिला था। उन्होंने कहा कि अंतत: प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की गई, जिससे पुलिस को साजिश में सरोज की भूमिका का पता चला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीपाल की हत्या करने वाला व्यक्ति प्रेमपाल फरार है। उसका पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।