1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Uttar pradesh: नोएडा में आरोपी ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttar pradesh: नोएडा में आरोपी ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 03, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 05:17 pm IST

Uttar pradesh: रिपोर्ट के मुताबिक रमीस राजा और उसके परिवार के 5 लोगों ने उनकी बेटी नगमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार रमीस ने नगमा को फौरी तौर पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • रमीस ने नगमा को दिया तीन तलाक
  • नोएडा का रहने वाला है आरोपी
  • परिवार वालों ने भी पीड़िता के साथ की मारपीट

Uttar pradesh: नोएडा में दहेज की मांग को लेकर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के गिरफ्तार किया है। जेवर थाने के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नगला शरीफ में रहने वाले तैयब ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रमीस राजा और उसके परिवार के 5 लोगों ने उनकी बेटी नगमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार रमीस ने नगमा को फौरी तौर पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि सरकार ने तीन तलाक पर सख्त कानून बना रखा है। इसके बावजूद ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। 

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

बीते दिन यूपी के गोंडा जिले से तीन तलाक का एक मामला सामने आया था, जहां आरोपी ने न केवल अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप किया, बल्कि उसे तीन तलाक भी दे दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी पत्नी से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी थी। इस घटना के बाद पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप और तीन तलाक के इस मामले में आरोपी व्यक्ति और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश तोमर ने परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि गोंडा की रहने वाली एक युवती का निकाह लखनऊ निवासी मोहम्मद अदनान के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि अदनान दहेज की मांग को लेकर आए-दिन पत्नी से मारपीट करता था और उसे परेशान करता था, जिससे वह काफी दिनों से मायके में रह रही थी। घटना के दिन अदनान अपने मौसेरे भाई के साथ उसके मायके आया और उसे अकेली पाकर दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा और तीन बार तलाक बोलकर लखनऊ चला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।