1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति के साथ कमरे में सो रही महिला का शव सुबह खेत की मेढ़ पर मिला

पति के साथ कमरे में सो रही महिला का शव सुबह खेत की मेढ़ पर मिला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 08:45 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 08:45 pm IST

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के एक गांव में पति के साथ कमरे मे सो रही महिला का शव सुबह खेत की मेढ़ पर मिला। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

पति के साथ कमरे में सो रही महिला का शव सुबह खेत की मेढ़ पर मिला- India TV Hindi
पति के साथ कमरे में सो रही महिला का शव सुबह खेत की मेढ़ पर मिला

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर के एक गांव में पति के साथ कमरे मे सो रही महिला का शव सुबह खेत की मेढ़ पर मिला। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपली जट गांव निवासी शकुंतला (55) शनिवार रात पति रोहताश पाल के साथ कमरे मे सो रही थी और रविवार तड़के ग्रामीणों को उसका शव सरसो के खेत की मेढ़ पर मिला। 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच के मुताबिक, उसका गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शव के निकट सिंदूर की डिब्बी और अगरबत्ती मिली है। शकुंतला निसंतान बतायी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभसूचित ने घटना स्थल का मुआयना कर मामले के शीघ्र खुलासे के आदेश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अलग-अलग थ्योरीज पर काम कर रही है।

वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले 29 नवंबर को बिजनौर जिले में ही अपनी पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने वाले एक व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका मिला था। जिला पुलिस कार्यालय ने बताया था कि नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव में नरेन्द्र चौहान (50) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी किरण को चाकू से वार कर घायल कर दिया था और इसके बाद वह फरार हो गया था। 

पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया था कि गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था। किरण के बेटे सत्यम ने पिता के खिलाफ मां पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने बताया था कि 29 नवंबर को घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक बाग में नरेन्द्र का शव पेड़ से लटका मिला था।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।