1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 24 घंटे में कोविड-19 के 2,258 नये मामले आये, अबतक कुल 5,472 मरीजों की मौत

दिल्ली में 24 घंटे में कोविड-19 के 2,258 नये मामले आये, अबतक कुल 5,472 मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 08:09 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 08:15 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार (3 अक्टूबर) को कोविड-19 के 2,258 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2.87 लाख से अधिक हो गई।

2,258 fresh COVID-19 cases take Delhi's tally to over 2.87 lakh, death toll mounts to 5,472- India TV Hindi
2,258 fresh COVID-19 cases take Delhi's tally to over 2.87 lakh, death toll mounts to 5,472 Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार (3 अक्टूबर) को कोविड-19 के 2,258 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2.87 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,472 हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2,920 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,87,930 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 5,472 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 2,57,224 लोग स्वस्थ हो गये है या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

Delhi coronavirus 3 October 2020
Image Source : INDIA TVDelhi coronavirus 3 October 2020

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति अब बेहतर: जैन 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि सितम्बर की तुलना में शहर में अब कोविड-19 की स्थिति काफी बेहतर है और दैनिक मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली दूसरे नंबर पर थी, लेकिन अब कोविड-19 मामलों की संख्या के मामले में गिरकर देश में छठे स्थान पर आ गई है। जैन ने दोहराया कि दिल्ली सरकार ने जांच क्षमता को तेजी से बढ़ाया और इसी कारण सितम्बर में लंबी अवधि तक कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब मामलों की संख्या कम होना शुरू हो गई है। संक्रमित होने की दर अब पहले से 8.5 प्रतिशत से कम होकर 5.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। इसलिए अब स्थिति पहले से काफी बेहतर है।’’ अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से 37 और लोगों की मौत हो गई थी जिससे मृतक संख्या 5,438 पहुंच गई थी जबकि 2,920 नये मामले सामने आने के मामलों का कुल आंकड़ा 2.85 लाख से अधिक हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।