1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रास्ते को लेकर सिविल डिफेंस के दो लोगों ने रेहड़ी वाले को पीटा, मामला दर्ज

रास्ते को लेकर सिविल डिफेंस के दो लोगों ने रेहड़ी वाले को पीटा, मामला दर्ज

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : May 30, 2021 11:02 pm IST,  Updated : May 30, 2021 11:02 pm IST

शनिवार यानि 29.05.2021 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सिविल डिफेंस के दो लोग एक शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर पता चला कि यह गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है।

रास्ते को लेकर सिविल डिफेंस के दो लोगों ने रेहड़ी वाले को पीटा, मामला दर्ज- India TV Hindi
रास्ते को लेकर सिविल डिफेंस के दो लोगों ने रेहड़ी वाले को पीटा, मामला दर्ज Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। शनिवार यानि 29.05.2021 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सिविल डिफेंस के दो लोग एक शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर पता चला कि यह गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

आज रविवार (30 मई) को पीड़िता अंकित (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र दिनेश शर्मा निवासी शिव विहार पुलिस स्टेशन आया और कहा कि वह रेहड़ी पर फल बेचकर अपनी आजीविका कमाते हैं। 29 मई को दोपहर करीब ढाई बजे जब वह लोहे के पुल, माता वाली गली, जौहरीपुर से गुरजर रहे थे तो दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्तियों के साथ उनकी कुछ बहस हो गई। पीड़ित ने बताया कि रास्ते को लेकर सिविल डिफेंस कर्मी भड़क गए और उनकी पिटाई कर दी। 

हालांकि, बाद में उनकी पहचान सिविल डिफेंस कर्मी के रूप में की गई है। राहगीरों ने उसे बचा लिया। वहीं किसी ने घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।