नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम यानी कि MCD का 4 दिसंबर को चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले सभी प्रमुख दल मतदाताओं को रिझाने के लिए रोड शो से लेकर रैलियां तक कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मलकागंज इलाके में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो कर रह थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और पार्टी के 2 अन्य नेताओं के फोन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
‘मामले की जांच शुरू कर दी गई है’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को तब सामने आई जब त्रिपाठी ने आम आदमी पार्टी के दो अन्य नेताओं के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके फोन चोरी हो गए हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेशपति त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के सचिव और AAP नेता गुड्डी देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
संपादक की पसंद