1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या, सौरभ बारद्वाज बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या, सौरभ बारद्वाज बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 14, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 07:26 pm IST

हत्या का आरोप 18 साल के लड़के के ऊपर है। हत्या की वारदात जीटीबी अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जो भी दोषी है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) में एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास 18 साल का लड़का अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में दाखिल हुआ और एक मरीज को गोली मार दी। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रियाजुद्दीन 23 जून को पेट में इन्फेक्शन को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। वह अब तक अस्पताल में ही था और उसका इलाज जारी था। इस बीच अज्ञात लड़के ने अस्पताल में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

अस्पताल में जिस मरीज की हत्या की गई है, उसका नाम रियाजुद्दीन है, उसकी उम्र 32 साल है। वह खजूरी दिल्ली का रहने वाला था। इस मामले पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों की सुरक्षा की जांच करने की बात कही है।

लाजपत नगर में भी हुई थी गोलीबारी

एक दिन पहले ही दिल्ली के लाजपत नगर में गोलीबारी हुई थी। शनिवार शाम 6:47 बजे करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चली थीं। गोलीबारी की घटना में एक शख्स घायल भी हुआ था। गोलियों की तड़तड़ाट सुनकर आसपास के लोग घबरा गए थे। तुंरत ही पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि अभिषेक सागर उर्फ ​​कात्या नामक व्यक्ति पर गोली से हमला किया गया है। उसके बाएं घुटने में गोली लगी हुई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक कात्या ने नवंबर 2023 में रोहित चौधरी पर गोली चलाई थी। इसके ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। तब इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

(दिल्ली से विशाल पांडे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

NSUI पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप, प्रभु श्रीराम की मूर्ति भी टूटी

दिल्ली की जामा मस्जिद इलाके में दुकान की गिरी छत, कई लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।