1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2024 10:03 am IST,  Updated : Dec 11, 2024 10:16 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया है। उन्होंने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

arvind kejriwal manish sisodia- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) गठबंधन पर अटकलें लगाई जा रहीं थी। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, "दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।"

कांग्रेस को 15 सीटें देने की थी चर्चा

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 15 सीटें, इंडिया गठबंधन के अन्य गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी सीटें आप को मिलेंगी। खबर ये भी आई थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक भी हुई जिसके बाद ये कयास लगने और तेज हो गए कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।

पहले भी कर चुके हैं इनकार  

बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं। लेकिन एक बार फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों ने तूल पकड़ा। वहीं अब अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ अलायंस की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के ऑटो वालों पर मेहरबान हुए केजरीवाल, बेटी की शादी पर 1 लाख और 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस देगी AAP सरकार

दिल्ली पुलिस का X अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर किया 'MagIc Edem'; मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।