1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP दलितों और उन सभी समुदायों के साथ है, जिनका कोई नहीं है: केजरीवाल

AAP दलितों और उन सभी समुदायों के साथ है, जिनका कोई नहीं है: केजरीवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2021 07:33 am IST,  Updated : Mar 07, 2021 07:33 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) दलितों और उन सभी से संबंध रखती है, जिसके साथ कोई नहीं है।

AAP दलितों और उन सभी...- India TV Hindi
AAP दलितों और उन सभी समुदायों के साथ है, जिनका कोई नहीं है: केजरीवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) दलितों और उन सभी से संबंध रखती है, जिसके साथ कोई नहीं है। केजरीवाल ने यहां तुगलकाबाद औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय शोषित परिषद के परिसर का उद्घाटन करते हुए आरोप लगाया कि बीते 70 वर्षों में आर्थिक रूप से पिछड़ों को शिक्षा से वंचित रखना राजनीतिक दलों की ''साजिश'' रही है ताकि दलित गरीब ही रहें और अमीर और अमीर बन जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''बीते छह साल में हम दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लेकर आए हैं। हमने बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिये काम किया है, जिन्होंने हमेशा कहा कि दलित समुदाय के लिए समाज के दूसरे तबकों के बराबर पहुंचने में शिक्षा एक कुंजी है।''

उन्होंने कहा, ''मैं भाग्यशाली हूं कि दलित समाज मेरे साथ है। दलित समुदाय ने आम आदमी पार्टी को स्वीकार किया है। यह आपकी पार्टी है। यह दलितों, गरीबों, वंचितों और उन लोगों की पार्टी है, जिनका कोई नहीं है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।