1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जामिया नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, जानें क्या है आरोप

जामिया नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, जानें क्या है आरोप

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 13, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 06:07 pm IST

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान आज पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए जामिया नगर थाने में पहुंचे हैं। बता दें कि आज ही कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया है।

AAP MLA Amanatullah Khan reached Jamia Nagar Police Station know what is the allegation- India TV Hindi
जामिया नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे अमानतुल्लाह खान Image Source : FILE PHOTO

आम आदमी पार्टी के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान जामिया नगर पुलिस थाने पहुंचे हैं। दरअसल एक मामले में आज दिल्ली की एक कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को फिलहाल के लिए रोक दिया है और अमानतुल्लाह खान को जांच में सहयोग करने को कहा है। इस मामले में बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अमानतुल्लाह खान से संपर्क नहीं हो पा रहा है और अमानतुल्लाह खान पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस मामले में आज कोर्ट का आदेश आने के बाद अमानतुल्लाह खान ने बयान देते हुए कहा कि मैं कहीं भागा नहीं हूं और ना ही कहीं गायब हुआ हैं। आज मैं पुलिस जांच को ज्वाइन करूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मुझे क्यों गिरफ्तार करेगी। 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी राहत

बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर सुनावई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक लगा दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने आदेश दिया कि वह आज शाम से ही इस जांच में शामिल हों। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या उस समय की कोई सीसीटीवी फुटेज है? इस पर पुलिस की ओर से कहा गया कि उस समय लाइट चली गई थी। कोर्ट ने पूछा कि क्या पुलिस ने मोबाइल पर वीडियो बनाई थी? इस पर पुलिस का जवाब था कि 

क्या है आरोप?

दरअसल अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि 10 फरवरी को जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया नगर इलाके में गई तो उन्होंने भीड़ का नेतृत्व किया। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से पुलिस अमानतुल्लाह खान की तलाश में जुटी थी। वहीं अमानतुल्लाह ने अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दी थी। अमानतुल्लाह खान ने विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह के समक्ष याचिका दायर कर जांच में शामिल होने से पहले गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि अमानतुल्लाह खान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।