1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बदल गया दिल्ली की नई CM आतिशी का पता, जानें कहां होगा नया ठिकाना

बदल गया दिल्ली की नई CM आतिशी का पता, जानें कहां होगा नया ठिकाना

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 07, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 04:56 pm IST

दिल्ली की नई सीएम आतिशी का पता अब बदल गया है। सोमवार को उनके सामान को नए ठिकाने पर शिफ्ट किया गया। वह अब अपने नए पते 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होने जा रही हैं।

नए बंगले में शिफ्ट किया गया आतिशी का सामान।- India TV Hindi
नए बंगले में शिफ्ट किया गया आतिशी का सामान। Image Source : PTI

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद विधायक दल की बैठक आतिशी को दिल्ली का नया सीएम चुना गया। आतिशी सोमवार से नए पते 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहने जा रही हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल यहां रहते थे। इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस निवास को हाल ही में खाली किया है। केजरीवाल अब लुटियंस दिल्ली के एक आवास में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं सोमवार को आतिशी के घर का सामान 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले पर पहुंचाया जा रहा है। 

अभी तक कालकाजी में रहती थीं आतिशी

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली की सीएम आतिशी के निजी सामान और अन्य वस्तुओं को नए बंगले में शिफ्ट किया गया। दरअसल, पिछले साल केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद आतिशी को मथुरा रोड पर एबी-17 बंगला आवंटित किया गया था। बता दें कि अभी तक आतिशी अपने माता-पिता के साथ दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में रहती थीं। मथुरा रोड पर स्थित एबी-17 बंगले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रह रहे थे। हाल ही में उन्होंने भी यह आवास खाली कर दिया है और वह राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आरपी रोड पर आवंटित आवास में रहने के लिए चले गए हैं।

केजरीवाल ने हाल ही में खाली किया बंगला 

बता दें कि जिस बंगले में आतिशी का सामान शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पहले अरविंद केजरीवाल रहते थे। हालांकि सीएम पद से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को खाली करना पड़ा। केजरीवाल अभी मंडी हाउस के पास 5, फिरोजशाह रोड स्थित एक आवास में रह रहे हैं। ये बंगला पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

साजिश या शरारत! बीकानेर में रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट खोलने का मामला आया सामने, रेलवे ने दिया अपडेट

क्या ट्रेनों के बाद अब 'दिल्ली मेट्रो' के खिलाफ साजिश? सिग्नल केबल को डैमेज किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।