1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 1 सप्लायर और 3 रिसीवर गिरफ्तार

दिल्ली में हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 1 सप्लायर और 3 रिसीवर गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 14, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 06:13 pm IST

दिल्ली पुलिस हथियार तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सप्लायर है और तीन अन्य लोग हथियार के खरीदार थे। इसके साथ ही पुलिस ने 15 पिस्तौल भी बरामद की हैं।

smugglers- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 सप्लायर और 3 रिसीवर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 15 पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। यह गिरोह मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली में उनकी बिक्री करता था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने कहा, "हमने साजिद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हमें सूचना मिली थी कि वह हथियारों का बड़ा जखीरा लेकर दिल्ली में घुसने वाला है और उन्हें लोगों में बांटने वाला है। वह यह काम काफी समय से कर रहा था। वह मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली में अपराधियों को सप्लाई करता था। उसने नीरज बवानिया गैंग के सनी जसवंत नाम के शख्स को भी हथियार मुहैया कराए थे। इनके अलावा और भी कई अपराधी हैं, जो उससे हथियार लेते रहे हैं। अब तक हमें 15 अत्याधुनिक पिस्तौल, 8 अतिरिक्त मैगजीन और 150 राउंड मिले हैं।"

गुरुवार को पकड़ा गया था शराब तस्करी गिरोह

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ऊउंट के जरिए शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस ग्रुप के तस्कर ऊंटों का इस्तेमाल कर दक्षिण दिल्ली में जंगल के रास्ते शराब लाते थे। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शराब के 42 डिब्बे और तीन ऊंट जब्त किए गए हैं। तस्करों ने चौकियों और गश्ती दलों से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। वे शराब के डिब्बों को ऊंटों पर लादकर उन्हें जंगली इलाकों और कच्चे रास्तों से ले जाते थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता था।

अवैध नागरिकों पर भी पुलिस का एक्शन

दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अवैध कामों में लिप्त बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भी एक्शन लिया है। दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले की ऑपरेशन सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जो साल 2017 से भारत में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बांग्लादेश के पहचान पत्र भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें-

फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, ड्राइवर घायल, मुकरबा चौक के पास हुआ हादसा

दिल्ली में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, अगले महीने मिलेगा सहेली स्मार्ट कार्ड, जानें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।