1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल ने माना गलत साबित हुआ कोरोना का अनुमान, कहा यदि अकेले लड़ते तो हार जाते लड़ाई

केजरीवाल ने माना गलत साबित हुआ कोरोना का अनुमान, कहा यदि अकेले लड़ते तो हार जाते लड़ाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 12:35 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस बात को स्वीकार किया कि दिल्ली सरकार कोरोना से अकेले लड़ाई लड़ती तो निश्चित ही हम कोरोना से लड़ाई हार जाते।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस बात को स्वीकार किया कि दिल्ली सरकार कोरोना से अकेले लड़ाई लड़ती तो निश्चित ही हम कोरोना से लड़ाई हार जाते। उन्होंने कहा कि इसीलिए हमने इस लड़ाई में केंद्र सरकार, एनजीओ और धार्मिक संगठनों को एक साथ जोड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी के सम्मलित प्रयासों के चलते आज दिल्ली में अनुमान के मुकाबले आधी संख्या में कोरोना के मरीज हैं। 

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूर्व में आए अनुमानों के अनुसार दिल्ली में 15 जुलाई तक कोरोना के मरीजों की संख्या 2.25 लाख पहुंचनी थी। लेकिन आज आंकड़े अनुमान के लगभग आधे ही हैं। इस समय दिल्ली में कोरोना के 1.15 मरीज हैं। 

कांग्रेस बीजेपी को दिया धन्यवाद 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार कोरोना से लड़ाई अकेली लड़ती तो हम हार जाते। इसी लिए हमने सभी को अपनी इस जंग में जोड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, एनजीओ और ​धार्मिक संगठनों के सम्मलित प्रयासों से हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं। केजरीवाल ने इस सहयोग के लिए कांग्रेस और भाजपा को धन्यवाद दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।