1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, भाजपा ने साधा निशाना, कहा- डमी सीएम को शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, भाजपा ने साधा निशाना, कहा- डमी सीएम को शुभकामनाएं

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Sep 17, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 01:14 pm IST

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की नाम को घोषणा हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने जा रही है। इस बीच अब भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

Atishi will become the Chief Minister of Delhi BJP targeted her said best wishes to the dummy CM- India TV Hindi
भाजपा सांसद हरीश खुराना Image Source : ANI

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी बनने जा रही है। अधिकारिक तौर पर आतिशी को नाम पर मुहर लगाई जा चुकी है। आम आदमी पार्टी की बैठक में इसपर फैसला लिया गया। इस पर अब अलग-अलग दलों के नेताओं ने की प्रतिक्रिया आने लगे हैं। इसे लेकर भाजपा सांसद हरीश खुराना ने कहा, डमी सीएम आतिशी को शुभकामनाएं देता हूं। इसके बावजूद भी दिल्ली में हालात नहीं बदलने वाले। भ्रष्टाचार हमेशा अपने चरम पर रहेगा। मैं आतिशी को चुनौती देता हूं कि चुनाव को समय से पूर्व करने की सिफारिश करें। वही सीपीआई (एम) नेता सुभाषिनी अली ने कहा, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है। हमें उम्मीद है कि वह दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगी।

आतिशी पर भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने इसे लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक ऐसा शख्स का समर्थन किया है, जिसका परिवार अफजल गुरु की फांसी को रोकने के पक्ष में था। नक्सलियों को समर्थकों को दिल्ली की जनता कभी नहीं सपोर्ट करेगी। आम आदमी पार्टी यह दिखाना चाहती है कि वह महिलाओं को कठपुतली समझती है क्योंकि सौरभ भारद्वाज कह रहे थे कि नया मुख्यमंत्री कठपुतली होगा। दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक कठपुतली/अस्थायी व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं जो पार्टी में उनसे कमजोर हो।

भाजपा नेता कहा, आम में चल रहा अंदरूनी संघर्ष

उन्होंने कहा कि AAP में अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा है। इस अंदरूनी सत्ता संघर्ष के कारण दिल्ली की जनता त्रस्त है। आगामी चुनाव में मुकाबला जनता बनाम AAP होने वाला है और दिल्ली की जनता का माध्यम भाजपा बनेगी। वहीं स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फँसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।