राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि भारत आए हुए हैं। इसके चलते सेंट्रल दिल्ली और साउथ दिल्ली में कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। सोमवार को लोगों को ट्रैफिक जाम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में शादी का सीजन भी चल रहा है। साथ ही आज से 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।
इन सभी चीजों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली और लुटियंस जोन में रूट डायवर्जन का मुख्य कारण भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के पहले दिन वीआईपी की आवाजाही और मार्गों पर लगाए गए प्रतिबंध थे।
साथ ही चल रहे शादी समारोहों की भीड़ और बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे छात्रों की वजह से स्थिति और भी जटिल हो गई। सोमवार को जाम लगने का एक और बड़ा कारण सामने आया है, जिसमें आईटीओ के पास पानी की पाइपलाइन फटने के बाद दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जाना है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन पहले ही एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद कई जगहों पर जाम की स्थिति देखी गई। सेंट्रल दिल्ली के अधिकांश हिस्सों से गुजरने वाली मुख्य सड़कों, इंडिया गेट सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, मंडी हाउस, आईटीओ जंक्शन, बाराखंबा रोड और अशोक रोड सोमवार को लंबा ट्रैफिक जाम लगा। भारत मंडपम के बाहर का मार्ग लगभग पूरे दिन जाम रहा, क्योंकि हजारों लोग प्रवेश के लिए कतार में लगे रहे, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई और वाहन एक दूसरे से सटकर रेंगते रहे।
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर भैरों मार्ग और दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक मथुरा रोड के हिस्से प्रतिबंधित क्षेत्र में आते हैं, जहां वीआईपी आवाजाही के दौरान सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस उपायुक्त (DCP-ट्रैफिक) राजीव कुमार ने कहा, 'गैर-गंतव्य वाहनों को पूर्वी और पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा, जबकि आपातकालीन वाहनों को बाधा रहित मार्ग प्रदान किया जाएगा
नीचे दिए गए रूट पर जानें से बचें, यहां पर वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर समय-समय पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि, रोड को कुछ देर के लिए बंद किया जाएगा। इसके बाद रोड को खोल दिया जाएगा।
रविवार को यातायात पुलिस ने राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के काफिलों के कारण यातायात परिवर्तन की चेतावनी दी थी। सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्से, विशेष रूप से भारत मंडपम और उन 10 होटलों (8 नई दिल्ली में और दो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में) के आसपास प्रतिबंध लागू हैं, जहां विदेशी प्रतिनिधि ठहरे हुए हैं। इनमें मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक), पुराना किला रोड और अकबर रोड शामिल हैं।
संपादक की पसंद