1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भारत बंद: दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा

भारत बंद: दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 10:39 am IST,  Updated : Dec 08, 2020 10:39 am IST

केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। 

भारत बंद: दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा - India TV Hindi
भारत बंद: दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा  Image Source : ANI\TWITTER

नयी दिल्ली: केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। किसान नेताओं ने कहा था कि ‘भारत बंद’ के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे किसान पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच टोल प्लाजाओं को बंद कर देंगे। 

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय राजधानी में, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को सड़कों पर आवाजाही के दौरान कोई परेशानी ना हो और कोई भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, डीसीपी (यातायात पश्चिम रेंज) ने ट्वीट किया, ‘‘ टिकरी, झाड़ोदा बॉर्डर , ढांसा यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। बडूसराय बॉर्डर केवल कार और दो-पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिए खुली है।’’ 

पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हरियाणा जाने के लिए दौराला, कापासहेड़ा, राजोकड़ी,एनएच-8, बिजवासन, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं। भारतीय किसान एकता संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाला ने सोमवार को किसानों से शांति बनाये रखने और बंद लागू करने के लिए किसी से नहीं उलझने की अपील की। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को हमारी मांगों को स्वीकार करना होगा। हम नए कृषि कानूनों को वापस लेने से कम किसी चीज में नहीं मानेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।