1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BJP ने पोस्टर के जरिए केजरीवाल पर किया हमला, कर डाला हिटलर से तुलना

BJP ने पोस्टर के जरिए केजरीवाल पर किया हमला, कर डाला हिटलर से तुलना

 Reported By: Sayeed Nazeer Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 05, 2022 10:44 am IST,  Updated : Nov 05, 2022 10:49 am IST

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खतरे को देखते हुए भाजपा ने दिल्ली के जनपद में एक पोस्टर लगाया है। जिसमें एडोल्फ हिटलर और केजरीवाल को एक साथ दिखाया गया है। भाजपा का आरोप है कि जिस तरह हिटलर अपने विरोधियों का खात्मा करने के लिए गैस चैंबर का इस्तेमाल करता था वैसे ही केजरीवाल ने भी दिल्ली को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है।

पोस्टर जो दिल्ली के एक जनपद में लगाया गया है।- India TV Hindi
पोस्टर जो दिल्ली के एक जनपद में लगाया गया है।

दुनिया में जब भी तानाशाह का नाम आता है तो जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर का नाम सबसे पहले आता है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब दूसरे नंबर के तानाशाह बन गए हैं ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि दिल्ली के जनपद पर लगे एक पोस्टर की बात कर रहे हैं। जिसमें एडोल्फ हिटलर और केजरीवाल को एक साथ दिखाया गया जिस तरह हिटलर अपने विरोधियों का खात्मा करने के लिए गैस चैंबर का इस्तेमाल करता था उसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का पॉल्यूशन लेवल लगातार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है जिसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पब्लिक इंटरेस्ट में इस तरह के पोस्ट दिल्ली में लगाए हैं जिसमें केजरीवाल को दूसरे नंबर का तानाशाह बताया बताया है जिसने दिल्ली को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है।

'केजरीवाल मसाज सेंटर' के पूरी दिल्ली में लगे पोस्टर

मसाज सेंटर का पोस्टर
Image Source : INDIATVमसाज सेंटर का पोस्टर

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट को लेकर जबरदस्त राजनीति हो रही है। सत्येंद्र जैन पर ईडी ने आरोप लगाए हैं कि वह तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। अब इसी को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी को चौतरफा घेर रही है। बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली में कई जगह 'केजरीवाल मसाज सेंटर' के पोस्टर चस्पा कराएं हैं।

केजरीवाल वाले पोस्टर पर क्या लिखा

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पोस्टर लगवा कर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा है। बग्गा ने केजरीवाल मसाज सेंटर वाले पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में केजरीवाल की एडिट करके मसाज करते हुए फोटो लगाई गई है। साथ ही पोस्टर पर लिखा है, "तिहाड़ जेल की तर्ज पर पूरी दिल्ली में बनेंगे केजरीवाल मसाज सेंटर" साथ ही पोस्टर में लिखा है, "दिल्ली सरकार पाप की सरकार।" 

"आम दिल्लीवासियों को भी मिले विशेष सुविधा"

वहीं इसको लेकर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "दिल्ली भर में "केजरीवाल मसाज सेंटर" का वादा करने वाले पोस्टर दिखाई दिए। यदि AAP के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ में ऐसी विशेष सुविधाएं मिल सकती हैं, तो केजरीवाल को आम दिल्लीवासियों को सेवाएं क्यों नहीं देनी चाहिए?"

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडवीय ने केजरीवाल पर बोला था हमला

दिल्ली में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इस समय दिल्ली की एयर क्ववालिटी बेहद गंभीर है। इसी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया(Mansukh Mandaviya) ने अरविंद केजरीवाल(Arvind kejriwal) पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्लीवाले खुद को पॉल्यूशन से बचाने के लिए मास्क को पहनें क्यों कि दिल्ली के सीएम तो हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।   

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने हिंदी में किए एक ट्वीट में लिखा कि दिल्ली के लोगों से मास्क पहनने और एयर पॉल्यूशन से खुद को बचाने का निवेदन किया जाता है क्योंकि केजरीवाल-जी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मुफ्त 'रेवाड़ी' की बात करने और राष्ट्रीय राजधानी के टैक्सपेयर्स के करोड़ों रुपये खर्च करके विज्ञापन लगाने में व्यस्त हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।