1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी का आप से सवाल, 'अगर नहीं हुआ है शराब घोटाला तो जांच से बचने के लिए बहाने क्यों ढूंढ रहे हैं मनीष सिसोदिया?'

बीजेपी का आप से सवाल, 'अगर नहीं हुआ है शराब घोटाला तो जांच से बचने के लिए बहाने क्यों ढूंढ रहे हैं मनीष सिसोदिया?'

 Published : Feb 19, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 04:44 pm IST

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कहा कि सिसोदिया ने आज पत्रकारों से कहा कि भाजपा सीबीआई से मेरी गिरफ्तारी करवा सकती है। तो सवाल यह भी उठता है कि क्या वह जानते हैं कि सीबीआई के पास उनकी गिरफ्तारी के लिये पर्याप्त सबूत हैं, क्योंकि कोई भी जांच एजेन्सी बिना पर्याप्त सबूतों के तो गिरफ्तार नहीं करती है।

बीजेपी दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा- India TV Hindi
बीजेपी दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। आज सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने सीबीआई से फरवरी के बाद कोई अन्य तारीख देने की बात कही है। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि वे दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं और अभी वह बजट की रुपरेखा बनाने में व्यस्त हैं। अत: सीबीआई उन्हें फरवरी के बाद किसी अन्य तारीख पर पूछताछ के लिए बुलाये। अब इस  दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह वाकई आश्चर्यजनक है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लंबे समय से कह रहे हैं कि मैं जांच के लिए हमेशा तैयार हूं। और उनकी शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही सीबीआई ने उन्हें जांच के लिए बुलाया, वे जांच से बचने के बहाने तलाशने लगे हैं। 

मेरे खिलाफ सीबीआई के पास कुछ भी नहीं - सिसोदिया

सचदेवा ने कहा कि कल सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मेरे खिलाफ सीबीआई के पास कुछ भी नहीं है। और मुझे परेशान किया जा रहा है क्योंकि मैं शिक्षा पर अच्छा काम कर रहा हूं। लेकिन आज सुबह सीबीआई के सामने जाने के बजाय सिसोदिया ने मीडिया को फोन करके बताया कि मैंने सीबीआई को लिखा है कि मैं दिल्ली का बजट तैयार कर रहा हूं। इसलिए उनके सामने पेश होने के लिये समय की जरूरत है। यह आश्चर्य की बात है कि कल सिसोदिया को भरोसा था कि उनके खिलाफ सीबीआई के पास कोई सबूत या मामला नहीं है और उन्होंने सहयोग की पेशकश की, लेकिन आज वह जांच से बचते नजर आए।

भाजपा सीबीआई से मेरी गिरफ्तारी करवा सकती है - सिसोदिया 

सचदेवा ने कहा कि सिसोदिया ने आज पत्रकारों से कहा कि भाजपा सीबीआई से मेरी गिरफ्तारी करवा सकती है। तो सवाल यह भी उठता है कि क्या वह जानते हैं कि सीबीआई के पास उनकी गिरफ्तारी के लिये पर्याप्त सबूत हैं, क्योंकि कोई भी जांच एजेन्सी बिना पर्याप्त सबूतों के तो गिरफ्तार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वैसे अब मामला सीबीआई और सिसोदिया के बीच है। और यह जांच एजेंसी के ऊपर है कि वह उन्हें समय दें या नहीं, लेकिन मैं सिसोदिया से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि जांच एजेंसी द्वारा बुलाए गए हर व्यक्ति या संदिग्ध के पास कोई न कोई काम होता ही है और अगर सभी इस आधार पर समय मांगना शुरू कर दें तो फिर पूछताछ कैसे होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।