1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 3 राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद दिल्ली सीएम ने की झालमुड़ी और रसगुल्ला पार्टी, कहा- 'बंगाल की जीत खास'

3 राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद दिल्ली सीएम ने की झालमुड़ी और रसगुल्ला पार्टी, कहा- 'बंगाल की जीत खास'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 04, 2026 10:38 pm IST,  Updated : May 04, 2026 10:38 pm IST

दिल्ली सीएम ने दिल्ली सचिवालय में अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को रसगुल्ला और झालमुड़ी खिलाई। दिल्ली सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत बेहद खास है।

Delhi CM Rekha Gupta- India TV Hindi
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता Image Source : REPORTER INPUT

पांच प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है और तीन प्रदेशों में जीत हासिल की है। असम में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है और पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है, लेकिन पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है और यह जीत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए खास है। बीजेपी की इस जीत का जश्न दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में अपने साथियों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ पार्टी की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सभी मंत्रियों के साथ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने पर झाल मुड़ी और रसगुल्ले का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत स्पेशल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन मॉडल की जीत हुई है।

पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने आज राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। यह महाविजय उस सांस्कृतिक चेतना की जीत है, जिसकी नींव श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने रखी थी। बंगाल की पावन धरा पर पहली बार भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश सुखद परिवर्तन का प्रतीक है। यह परिणाम जन-जन के अटूट भरोसे और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। यह वास्तव में एक असाधारण लोकतांत्रिक लड़ाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह जी की अचूक रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के संगठनात्मक मार्गदर्शन से यह अभूतपूर्व सफलता संभव हो पाई है। प्रदेश नेतृत्व तथा उन असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं का कठिन संघर्ष और उनकी निष्ठा वंदनीय है, जो हर चुनौती के सामने अडिग रहे।"

बंगाल की जनता का आभार जताया

दिल्ली सीएम ने प्रचंड बहुमत देने के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "विकास की नई यात्रा पर मुहर लगाने के लिए बंगाल की जनता का हृदय से आभार। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार राज्य को भयमुक्त और विकसित बनाने तथा जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य के विकास के लिए कार्य करेगी।"

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में ‘चाइनीज मांझा’ बना जानलेवा, परिवार संग बाइक पर जा रहे 5 साल के बच्चे की कटी गर्दन, मौके पर मौत

दिल्ली में नेशनल लोक अदालत लगने का इंतजार हुआ खत्म, नोट कर लें तारीख, 7 कोर्ट कॉम्पलैक्स में लगेगी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।