1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी, बिगड़ी तबीयत तो पहुंचे अस्पताल

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी, बिगड़ी तबीयत तो पहुंचे अस्पताल

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 24, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 11:28 pm IST

वीरेंद्र सचदेवा ने 'आप' सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई। अब उनको एलर्जी और अन्य समस्याएं हो गई हैं।

यमुना की दुर्दशा को लेकर गरमाई दिल्ली की सियासत- India TV Hindi
यमुना की दुर्दशा को लेकर गरमाई दिल्ली की सियासत Image Source : PTI

दिल्ली में इन दिनों यमुना की दुर्दशा को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हर साल छठ पर्व के आस-पास यमुना का प्रदूषण चर्चा में रहता है। इसी मामले को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को 'आप' सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई। अब उनको एलर्जी और अन्य समस्याएं हो गई हैं।

समस्या होने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर 8500 करोड़ रुपये के यमुना सफाई घोटाले का आरोप लगाते हुए यमुना में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की थी। दोपहर बाद से सचदेवा की स्किन पर रैशिस, खुजली और सांस लेने में तकलीफ हुई। ये समस्या होने पर वो राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें तीन दिन की दवा दी है।

"8500 करोड़ के भ्रष्टाचार करने के मुद्दे को किया उजागर"

इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने साफ किया कि उनका यमुना में डुबकी लगाने का फैसला आगामी चुनाव के कारण नहीं है, बल्कि उन्होंने यमुना के नाम पर 8500 करोड़ के भ्रष्टाचार करने के मुद्दे को उजागर किया है। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार की ओर से सफाई नहीं करने पर यमुना से माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्हें बीमार होने का डर हो, लेकिन दिल्ली की जनता का दर्द उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

सचदेवा ने वादा किया कि अगर बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वे यमुना घाट का विकास अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर करेंगे। इसके लिए यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने 2021 में वादा किया था कि 2025 तक यमुना साफ होगी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- 

झारखंड चुनाव: सत्ता में बीजेपी के आने पर 1.50 लाख नौकरियों का वादा, बीजेपी नेता का बड़ा बयान

भदोही में बड़ा फ्रॉड, नकली सोना रखकर ले लिया 33 लाख का लोन, 3 बैंकों को लगाया चूना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।