1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी विधायक रवि नेगी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

बीजेपी विधायक रवि नेगी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 30, 2025 09:34 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 10:22 am IST

बीजेपी विधायक रवि नेगी ने दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन में टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बीजेपी विधायक ने टीएमसी सांसद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बीजेपी विधायक रवि नेगी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा- India TV Hindi
बीजेपी विधायक रवि नेगी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा Image Source : PTI

दिल्ली से भाजपा विधायक रवि नेगी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। इसी मामले दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक रवि नेगी ने टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

नदिया पहुंची महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मोइत्रा ने बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। नदिया लोकसभा क्षेत्र महुआ मोइत्रा का संसदीय क्षेत्र भी है।

घुसपैठ को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना

इस दौरान टीएमसी सांसद ने ने कहा कि अगर सीमा की रक्षा करने वाला कोई नहीं है, अगर हर दिन लाखों लोग दूसरे देश से घुस रहे हैं। हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीन छीन रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

बीजेपी के नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने इसे घृणित और हिंसक मानसिकता वाला बयान करार दिया है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे शर्मनाक और नफरत से भरा बताते हुए कहा कि यह बयान ममता बनर्जी की TMC की हिंसक संस्कृति को दर्शाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।