1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. '50 सीटों पर जीतेगी भाजपा', मनोज तिवारी बोले- आम आदमी पार्टी से टूट गया दिल्ली का मन

'50 सीटों पर जीतेगी भाजपा', मनोज तिवारी बोले- आम आदमी पार्टी से टूट गया दिल्ली का मन

 Written By: Avinash Rai, Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2025 07:44 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 07:54 pm IST

'50 सीटों पर जीतेगी भाजपा', मनोज तिवारी बोले- आम आदमी पार्टी से टूट गया दिल्ली का मन

BJP will win 50 seats Manoj Tiwari said Delhi is disheartened with Aam Aadmi Party- India TV Hindi
दिल्ली में आएगी भाजपा: मनोज तिवारी Image Source : INDIA TV

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान खत्म हो चुका है और 8 फरवरी को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में हम लगभग 50 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। आम आदमी पार्टी से दिल्लीवासियों का मन टूट गया है। वहीं पटपड़गंज सीट को लेकर उन्होंने कहा कि रवि नेगी इस सीट पर दमदार जीत दर्ज करेंगे और अवध ओझा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा। मनोज तिवारी ने कहा कि हम शकूरबस्ती की सीट 100 फीसदी जीतेंगे। आम आदमी पार्टी ने जो भ्रष्टाचार किया वो सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं के नाम पर ही हुआ है।

पूर्वांचल के लोगों को आप ने बताया फर्जी: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि सत्येंद्र जैन जैसे बड़े नेताओं के कारण ही आम आदमी पार्टी का नाम खराब हुआ और दिल्ली की जनता की आंखों में आसू आया है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचली को फर्जी और लालची कहा। कोविड में हमें खतरे में डाले। कच्ची कॉलोनियों में हमें गंदा पानी पिलाकर मारा। वो कुछ भी कर दें। हमें चारा देकर के नहीं फंसाया जा सकता। पूर्वांचल के लोगों को फर्जी और दोगला बोला गया। पूर्वांचल के लोग बहुत राजनीतिक होते हैं। कौन बहेलिया भेष बदलकर आया है, उन्हें अच्छे से पता होता है। मनोज तिवारी ने कहा कि गोकुलपुरी और सीमापुरी सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे।  

केजरीवाल और सिसोदिया हार रहे हैं: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस ने थोड़ी सी उपस्थिति चुनाव में दिखाई है। निर्दलीय एक दो उम्मीदवार अगर जीत जाएंगे तो उसमें आश्चर्य करने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबरपुर में हम जीत दर्ज करेंगे। आज का वोटर सीधे सजा देता है। सौरभ भारद्वाज की बातों में सच्चाई है कि दिल्ली के लोगों ने हल्ला किए बगैर आम आदमी पार्टी को हराने का काम किया है। दिल्ली का मन आम आदमी पार्टी से टूट चुका है। इग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बेहतर होगा। हम लोग 50 के आसपास सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल का जीतना शंका में है। प्रवेश वर्मा ने अच्छा चुनाव लड़ा और मनीष सिसोदिया भी हार रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।