MCD Election News Highlights: आज दिल्ली MCD चुनाव है। एमसीडी के 250 वार्डों के 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 45 लाख मतदाताओं के हाथों में हैं। मतदान का समय सुबह रविवार सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे का रखा गया है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 40 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मतगणना 7 दिसंबर को होगी। आप इंडिया टीवी पर दिल्ली एमसीडी चुनाव से जुड़ी ताजा खबरें और लाइव अपडेट देख और पढ़ सकते हैं।