1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. शाकिब नाम के शख्स ने हिंदू बनकर महिला इंफ्लुएंसर को रील बनाने के लिए बुलाया होटल, किया रेप, धर्म परिवर्तन का भी दबाव

शाकिब नाम के शख्स ने हिंदू बनकर महिला इंफ्लुएंसर को रील बनाने के लिए बुलाया होटल, किया रेप, धर्म परिवर्तन का भी दबाव

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 22, 2026 10:58 am IST,  Updated : Jun 22, 2026 11:26 am IST

महिला के पति ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का एक बेटा भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शख्स अमरोहा का रहने वाला है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 36 साल की महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आरोप लगाया कि शाकिब जरदारी नाम के शख्स ने हिंदू बनकर सन्नी नाम से उससे मुलाकात की। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि रील बनाने के लिए होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित महिला का एक बेटा और पति भी है। 

मदरसे में बुलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़ित महिला ने कहा कि रेप के बाद धमकी दी गई और मदरसे में बुलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। पीड़ित महिला ने सबसे पहले ये बात उसने अपने पति को बताई। 

यूपी के अमरोहा का रहने वाला है आरोपी

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अमरोहा का रहने वाला है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

अन्य राज्यों से भी सामने आ रहे ऐसे मामले

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। इन सभी मामलों में मुस्लिम शख्स हिंदू नाम रखकर महिलाओं से दोस्ती करते हैं। उनको झांसे में लेकर रेप और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। 

मुस्लिम शख्स ने महिला पर डाला धर्म बदलने का दबाव

पिछले दिनों ही यूपी के मुरादाबाद में एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने और 4 साल के रिश्ते के बाद शादी के लिए एक महिला पर धर्म बदलने का दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला ने मुढ़ा पांडेय पुलिस थाने में धोखाधड़ी, यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। 

जब फाजिल अंसाली ने खुद को बताया साहिल

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फाजिल अंसारी के तौर पर की गई है और उसने हिमाचल प्रदेश में एक फैक्टरी में शिकायतकर्ता के साथ काम करते समय खुद को साहिल बताया था। महिला का आरोप है कि अंसारी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पवित्र धागा पहना, उसके साथ मंदिरों और गुरुद्वारों में गया और धार्मिक रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर कर लिया।

ये भी पढ़ें:

क्या फिर से लीक हो गया NEET-UG का पेपर! वायरल हो रहा वीडियो, NTA को जारी करना पड़ा बयान

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़, नोटों की गड्डियों के सामने तंत्र क्रिया का वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।