1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़, नोटों की गड्डियों के सामने तंत्र क्रिया का वीडियो वायरल

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़, नोटों की गड्डियों के सामने तंत्र क्रिया का वीडियो वायरल

 Published : Jun 22, 2026 10:03 am IST,  Updated : Jun 22, 2026 10:13 am IST

पीड़ित ने रकम डबल करने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। इन पैसों को डबल करने के लिए तांत्रिक से खास पूजा करवाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।

नोटों के बंडल के सामने तांत्रिक क्रिया करता हुआ मौलाना- India TV Hindi
नोटों के बंडल के सामने तांत्रिक क्रिया करता हुआ मौलाना Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक मौलाना तांत्रिक ने एक किसान युवक से करोड़ों की ठगी कर ली। तांत्रिक ने युवक को तंत्र विद्या से रुपये दो गुने करने की बात कहते हुए मोटी रकम ले ली थी। तांत्रिक द्वारा नोटों की गड्डियों के साथ कुछ तंत्र विद्या करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रकम डबल करने के लिए बेच दी सारी जमीन

अमरोहा के गजरौला में तंत्र विद्या से पैसे डबल करने के नाम पर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना बछरायूं के गांव सरकड़ा कलां निवासी किसान आकाश चौधरी ने गजरौला निवासी जाने आलम पर तंत्र क्रिया के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित आकाश ने तांत्रिक जाने आलम को ये रकम कई बार में दी इसके लिए उसने अपनी सारी जमीन बेच दी थी।

नोटो की गड्डियों के सामने की तांत्रिक क्रिया

पीड़ित आकाश चौधरी का कहना है कि आरोपी ने तंत्र क्रिया और विशेष विधि से रकम कई गुना बढ़ाने का भरोसा दिलाया था। जिसके झांसे में आकर उसने बड़ी रकम दे दी। जब काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। मामले में पीड़ित ने गजरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आकाश चौधरी ने आरोपी जाने आलम का नोटों की गड्डियों के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

पहले 10 हजार के बदले किए 20 हजार रुपये

पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। आकाश चौधरी ने फोन पर बताया कि जाने आलम से उसकी मुलाकात एक मेडिकल स्टोर पर हुई थी। तब उसने तंत्र विद्या से पैसा दो गुना करने की बात कही थी। आकाश ने लालच में आकर जाने आलम को 10 हजार रूपये दे दिए थे। इसके बाद तांत्रिक ने 20,000 रुपए वापस कर दिये थे। 

जमीन बेचके कर रहा था डबल

इसके बाद आकाश को उसकी तंत्र विद्या और उसपर विश्वास हो गया था। उसके बाद दोनों के बीच करोड़ों की बात हुई थी। इसके बाद पीड़ित आकाश ने धीरे अपनी जमीन बेचनी शुरू की और जो रकम आती वो तांत्रिक जाने आलम को दे आता। आकाश के मुताबिक कैश और ऑन लाइन के जरिए कुल एक करोड़ अस्सी लाख की मोटी रकम जाने आलम के पास पहुंच गई, जिसे अब वो देने से मना कर रहा है। इसलिए हमें पुलिस के पास जाना पड़ा है।

नोटों की गड्डियों के सामने तंत्र क्रिया का ड्रामा

वायरल वीडियो के बारे में आकाश का कहना है कि ये वीडियो तांत्रिक जाने आलम का ही है। सामने दिखाई दे रही नोटों की गड्डियों असली हैं। उनके द्वारा ही दी हुई हैं। जिस समय का ये वीडियो है, उस समय आकाश खुद वहां मौजूद थे। उनके सामने ही जाने आलम एक दीपक जलाकर तंत्र मंत्र पढ़ते हुए तंत्र विद्या का ड्रामा कर रहा है। 

वीडियो में तारीख और दिन भी बोला गया

उस समय उसका एक चेला वहां मौजूद था, जो वीडियो बना रहा था। वीडियो हमने भी बनाई। ये वीडियो उसी तांत्रिक की है और एकदम सही है। वीडियो में तारीख और दिन भी बोला जा रहा है। पूछा जा रहा है कि आज तारीख क्या है। तब बताया जा रहा है 08 जनवरी 2025 दिन बुधवार। इस ठगी के बाद अब आकाश के पास अब कुछ नहीं बचा।

राजीव शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

क्या फिर से लीक हो गया NEET-UG का पेपर! वायरल हो रहा वीडियो, NTA को जारी करना पड़ा बयान

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।