1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पुलिस हिरासत के पहले दिन चैतन्यानंद सरस्वती ने की फ्रूट्स की डिमांड, पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग

पुलिस हिरासत के पहले दिन चैतन्यानंद सरस्वती ने की फ्रूट्स की डिमांड, पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 29, 2025 09:08 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 10:55 am IST

चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहा है।

पांच दिन की पुलिस हिरासत में बाबा चैतन्यानंद सरस्वती- India TV Hindi
पांच दिन की पुलिस हिरासत में बाबा चैतन्यानंद सरस्वती Image Source : PTI

नई दिल्ली: 16 छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। चैतन्यानंद को कोर्ट से सीधा वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्टेशन आने के बाद चैतन्यानंद ने शाम होते ही फल और अन्य चीजों की डिमांड की। बाबा को फल खाने में दिया गया और पानी दिया गया।

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा चैतन्यानंद

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस स्टेशन लाए जाने के बाद, DCP, ACP, और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने उससे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान, चैतन्यानंद लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहा है और पुलिस को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

सीसीटीवी की मदद से रखी जा रही नजर

चैतन्यानंद को पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया है। पुलिस उन पर कड़ी नजर बनाए हुए है। लॉकअप में CCTV कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही है। लॉकअप में एक चादर और कंबल है। बाबा चैतन्यानंद की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस का स्टाफ रहेगा।

बाबा को इंस्टीट्यूट लेकर पहुंची पुलिस

पुलिस टीम आज बाबा को इंस्टीट्यूट लेकर पहुंची है। पुलिस जांच में सामने आया कि चैतन्यानंद सरस्वती फरारी के दौरान भी इंस्टीट्यूट की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। फरारी के दौरान चैतन्यानंद सस्ते होटल में रुकता था। वो सस्ते होटल, जहां कोई सीसीटीवी कैमरे न हो। फरारी के दौरान होटल बुकिंग चैतन्यानंद के चेले करवाते थे। दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद के मददगारों की तलाश कर रही है। पिछले 40 दिन में चैतन्यानंद 13 होटल बदले। वो ज्यादातर समय साधुओं के बीच छिपा रहा। पूछताछ के दौरान सुबह से ही चैतन्यानंद "घबराहट हो रही" ऐसा बार-बार बोल रहा है। चैतन्यानंद पुलिस को बार-बार फोन का पासवर्ड भूलने की बात कर रहा है। पुलिस ने चैतन्यानंद के तीन फोन और आईपैड को FSL जांच के लिए भेजा है।

आगरा के एक होटल से गिरफ्तार हुआ बाबा

दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद को आगरा के एक होटल 'फर्स्ट ताजगंज' से गिरफ्तार किया। इस दौरान बाबा के पास से तीन फोन और एक आईपैड बरामद किया गया। बाबा को लेकर दिल्ली पुलिस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची और कहा कि हमें बाबा से पीड़ित लड़कियों का कंफ्रंट करवाना है। पुलिस का आरोप है कि बाबा ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है, इसीलिए अन्य डिजिटल सबूतों के साथ कंफ्रंट करवाना है। बाबा चैतन्यानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि मैं लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं। इसके बाद, सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने बाबा चैतन्यानंद को पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- 

VIDEO: 16 लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप, कोर्ट में बोला चैतन्यानंद, 'करा लो मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट'

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, बाढ़ की चपेट में कई जिले, स्कूल और कॉलेज बंद; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।