पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना परिसर को सील कर दिया गया है। दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए गए हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे पीट-पीटकर मार डाला है।
पुलिस कस्टडी और ज्यूडिशियल कस्टडी में क्या अंतर होता है? आइए इस खबर के माध्यम से इस विवरण से भिज्ञ होते हैं।
पीठ ने कहा, ‘‘इतने दिनों में क्या हुआ? आप उनका पता क्यों नहीं लगा सके? आपके कार्रवाई करने के लिए हमें अवमानना के आरोप तय करने पड़े। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को इस तरह लागू नहीं किया जाना चाहिए।
चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहा है।
कोलकाता में लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि आरोपियों का पीड़िता को ज्यादा प्रताड़ित करने का इरादा था, इसीलिए उसे ठीक करने के लिए इनहेलर दिया गया।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
महाराष्ट्र के ना,सिक में एक आरोपी फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के पीछे पुलिस दौड़ती रही लेकिन पा न सकी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी युवक की मौत पर ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया है। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था।
पुलिस कस्टडी में युवक की दबंगों द्वारा हुई पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि कुछ लोग आते हैं पुलिस को धक्का मारकर युवक को पीटेने लगते हैं।
लखनऊ के चिनहट पुलिस थाने में हिरासत में मोहित की हुई मौत मामले में इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर भरत पाठक चिनहट कोतवाली के थानाध्यक्ष बनाए गए।
लखनऊ के चिनहट पुलिस थाने में हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
वीडियो में नाराज भीड़ को पुलिस के साथ उलझते हुए देखा जा सकता है। इस बीच एक महिला एडिशनल एसपी की पकड़ लेती है और दूसरी महिला उन्हें चप्पलों से पीटने लगती है। इसके बाद महिला एसपी भागकर खुद को बचाती हैं।
पुणे पुलिस ने मनोरमा खेडकर को पुलिस के सामने पेश किया। किसान को बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में वह गिरफ्तार हुई हैं। उनकी बेटी IAS पूजा खेडकर भी लगातार विवादों में रही हैं।
पुणे एक्सीडेंट से लोगों में बेहद गुस्सा है। नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को जब कोर्ट ले जाया जा रहा था तो लोगों ने उस पर स्याही फेंकी। मामला बढ़ने के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और कोर्ट में नाबालिग आरोपी को बालिग मानकर केस चलाने की मांग की।
बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित चिपियाना पुलिस चौकी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के भाई ने बताया कि पुलिस ने उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर उनके भाई की हत्या कर दी गई है।
पुलिस दिव्यांग प्रवीण को बुधवार को कोतवाली लाई थी, जहां रात को उसने हवालात में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार की सुबह प्रवीण की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने उसके हवालात में सल्फास खाने की पुष्टि नहीं की है।
चीन के लिए जासूसी करने पर दो अमेरिकी नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर बीजिंग को गुप्त जानकारी बेचने का संदेह है।
अतीक अहमद और अशरफ से पुलिस अब तक 23 घंटे पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान अतीक गिड़गिड़ाता रहा और परिवार के लिए रहम की भीख मांगता रहा।
आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो जाएगी। इस बीच, साकेत कोर्ट ने आफताब की चार और दिनों की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। वहीं, आफताब का कल नार्को टेस्ट होना था, लेकिन नहीं हो सका। नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा।
Rajasthan News: पीड़ित युवक की मां शुभिता की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनका बेटा विजेंद्र कुमार और उसका दोस्त संदीप सिंह लक्ष्मणगढ़ में उनके वाहन की मरम्मत करवा रहे थे।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़