1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: छठपूजा से पहले कालिंदी कुंज पहुंचे दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर, यमुना के जल से किया स्नान, बीजेपी MP ने दी थी चुनौती

Delhi News: छठपूजा से पहले कालिंदी कुंज पहुंचे दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर, यमुना के जल से किया स्नान, बीजेपी MP ने दी थी चुनौती

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 30, 2022 01:46 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 01:58 pm IST

Delhi News: छठ महापर्व के मद्देनजर प्रदूषित यमुना नदी पर हो रही राजनीतिक बयानबाजियों के बीच दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर कालिंदी कुंज पहुंचे। उन्होंने यहां यमुना के जल से स्नान किया। साथ ही कहा कि पानी स्वच्छ है। बीजेपी सांसद परवेश सिंह यादव ने उन्हें यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी।

 यमुना के पानी से किया स्नान - India TV Hindi
यमुना के पानी से किया स्नान Image Source : ANI

Delhi News: आज छठ महापर्व है। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग यमुना में छठपूजा कर अर्घ्य चढ़ाएंगे। इसी बीच सफेद झाग से प्रदूषित यमुना और उसके कारण हो रहे राजनीतिक आरोप प्रत्यारोपों के बीच दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने यमुना के पानी में रसायन मिलाकर स्नान किया। साथ ही कहा कि नदी का पानी साफ है और जहरीला नहीं है। दरअसल, बीजेपी सांसद परवेश ने संजय शर्मा को यमुना नदी के जल में नहाने की चुनौती दी थी। 

यमुना के प्रदूषित जल पर बीजेपी सांसद ने लगाई थी फटकार

बीजेपी सांसद से मिली चुनौती के बाद दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना नदी के जल से स्नान किया है। दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी सांसद परवेश ने जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा को फटकार लगाई थी और चुनौती दी थी कि प्रदूषित यमुना के जल में नहाकर दिखाएं। 

हानिकारक रसायन छिड़कने का आरोप

यही नहीं, बीजेपी की ओर से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि यमुना नदी में जहरीले केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। संजय शर्मा ने स्नान करने के बाद कहा कि पानी का BOD लेवल 12-13 है। जबकि TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। यमुना नदी का पानी स्वच्छ है। लोग बेझिझक होकर यहां आकर डुबकी लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी (BJP) सांसद परवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार पर यमुना को साफ करने के नाम पर पांच हजार करोड़ रुपये बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर यमुना में सफाई के नाम पर 'जहर' मिलाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि  आजकल यमुना में झाग भरी हुई है और उसका पानी काला बना हुआ है। 

मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल पर साधा था निशाना

इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि केजरीवाल यमुना में जहरीला केमिकल डालकर झाग खत्म कर अपनी कमजोरियों और नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।